बात एशिया कप 2023 की है, जो कि 17 सितंबर 2023 में ही खत्म हो गया है। एशिया कप में BCCI ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। बहुत से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान आना चाहिए। लेकिन BCCI सुरक्षा कारणों से मना करती रही। एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ, जिसमें भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले। इंडिया के पाकिस्तान में ना आने पर, रमीज राजा ने कहा था कि अगर इंडिया पाकिस्तान में नहीं आ रहा है तो हम भी इंडिया नहीं जाएंगे, वर्ल्डकप 2023 खेलने। भारत पाकिस्तान नहीं गया, लेकिन अब टीम पाकिस्तान इंडिया आ चुकी है वर्ल्डकप 2023 खेलने के लिए।
बात यहाँ पर भी आम थी। क्योंकि वर्ल्डकप में सभी टीमों का भाग लेना जरूरी है। लेकिन इसी मौके पर वर्ल्डकप 2023 मैचों में कमेंट्री करने के लिए रमीज राजा को बुलाया गया। रमीज राजा ने पुरानी बातों पर मिट्टी डाली और बिना किसी देरी लगाए सीधे इंडिया आ गए कमेंट्री करने के लिए।
रमीज राजा तो भूल गए कि उन्होंने पिछले महीने क्या कहा था। लेकिन क्रिकेट प्रेमी यह बात कहा भूलते हैं। उन्होंने जमकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बात पाकिस्तानियों की करें तो यह उनके लिए यह एक आम बात होती है। कि वो इतना बोल जाते हैं कि बाद में उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ये अकेले ऐसे नहीं हैं, शोएब अख्तर, और यहां तक कि वर्तमान टीम में खेल रहे शहीन अफरीदी, शादाब खान ने ऐसे बयान दिए हैं।